मानिकपुर(चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा का कोटेदार रामकृष्ण सिंह (42) पुत्र बद्री प्रसाद मुख्यालय से बाइक से गांव जा रहा था। गांव के समीप नहर पटरी से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर बाइक समेत पानी में जा गिरा। जिससे मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनो को दी। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोटेदार बाइक समेत नहर में जा गिरा। बाइक सवार हेलमेट पहने था लेकिन पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
तालाब में डूबने से बालक की मौत
पहाडी(चित्रकूट)। गढ़ीघाट के मजरा शिवमंगल के पुरवा के विनोद यादव का दस वर्षीय पुत्र अजय यादव उर्फ रवि गुरुवार को बकरियां चराने गया था। वहां तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कक्षा पांच का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।