फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे समिति का गठन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय नमामि गंगा समिति का गठन किया गया है। समिति में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को शामिल किया गया है। समिति में शामिल होने पर गुरुवार को बुंदेली सेना टीम ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि नमामि गंगे के तहत बनी इस समिति के जरिये अब मंदाकिनी से जुड़े सवाल सीधे उचित मंच पर पहुंचेंगे।
13 सदस्यीय समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा प्रभागीय वनाधिकारी संयोजक बनाए गए हैं। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांदा, अधिशासी अभियंता यूनिसेफ जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर, समाजसेवी आशीष रघुवंशी, बसिला प्रधान संजय सिंह, राजापुर के सभासद संतोष गर्ग सदस्य बनाए गए हैं।
इसके बाद बुंदेली सेना टीम के जानकीशरण गुप्ता, वीपी पटेल, अतुल सिंह, सुरेंद्र सिंह शेरा, धर्मेंद्र ओझा, दशरथ कुमार आदि ने अजीत सिंह का अभिनंदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें