फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाने में वन कर्मियों ने ग्रामीणों से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर वन्य जीव विहार से लेकर मप्र के जंगलों में आग तो फैली है, लेकिन रेलवे ट्रैक अब सुरक्षित हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनें 20 से 25 किमी रफ्तार से निकाली जा रही हैं। उधर, जंगलों में आग को बुझाने के लिए वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद मांगी है। डीएम की फटकार के बाद आग बुझाने के काम में तेजी आई है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि उनके डिवीजन क्षेत्र की रेल पटरियों में अब कहीं आग नहीं है। सभी ट्रेनें यथावत हैं। इसके बावजूद लगातार निगरानी की जा रही है।
मारकुंडी स्टेशन प्रबंधक मधुसूदन और बांसा पहाड़ के स्टेशन प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को रेल यातायात किसी भी तरह प्रभावित नहीं हुआ है।
उधर, मानिकपुर के रानीपुर वन्यजीव विहार से सटे जंगलों में अभी आग सुलग रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश क्षेत्र के कई जंगलों में आग सुलग रही है। इसे बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचरियों ने स्थानीय ग्रामीणों से मदद मांगी है।
विज्ञापन

दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई थी कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही से आग फैल रही है।
वन विभाग के डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। कई टीमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें