फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडर से स्कूल के किचन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सपहा के रसोईघर में शनिवार सुबह अचानक सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। सहायक शिक्षक ने रसोईघर में घुसकर जलता सिलिंडर बाहर निकालकर स्कूल से दूर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान झुलसे शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि स्कूल खुला होने से शिक्षक व छात्र शिक्षण कार्य में व्यस्त थे और विद्यालय के रसोईघर में रसोइया शकुंतला, ज्ञान देवी, पुष्पा समेत छह लोग मध्याह्न भोजन पका रही थी, तभी अचानक गैस सिलिंडर लीकेज होने में आग लग गई। यह देख रसोइयों में चीखपुकार लगाई। पूरे विद्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया।
आवाज सुन प्रधानाचार्य अतुल सिंह, सहायक शिक्षक विजय कुमार अवस्थी रसोईघर की ओर दौड़े। सहायक शिक्षक ने देखा कि सिलिंडर में आग धधक रही है। जिसे बुझाने में जुट गए, किंतु आग की लपटें विकराल रूप धारण ले लिया था। इस पर शिक्षक ने सिलिंडर को किचन से बाहर की ओर निकाला और दूर फेंक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उनका हाथ व सिर के बाल झुलस गए, पर हिम्मत का परिचय देते हुए बालू किट, गीले बोरे सिलेंडर में डालकर आग बुझाने में कामयाब रहे। यह देख मौजूद प्रधानाचार्य, रसोइयां, छात्र समेत ग्रामीणों ने शिक्षक की बहादुरी की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि उनके साहस से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जिला अस्पताल में झुलसे शिक्षक को चिकित्सा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें