फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहों को नहीं मिलता मानदेय तो कैसे करें गोवंश की देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। डीएम ने प्रधानों से कहा कि गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने सड़कों पर बैठे या घूमने वाले पशुओं के संबंध में चर्चा की।
मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि गोवंश संरक्षण होना चाहिए, ताकि दुर्घटना न हो सके और आवागमन भी बाधित न हो। ग्राम प्रधानों ने बताया कि समय से चरवाहों को मानदेय नहीं मिलता और न ही चारा की व्यवस्था हो पाती है। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी योजनाओं में से कुछ मद से करें। शासन से राज्य वित्त से भी धनराशि दी जाएगी। कहा कि ग्राम प्रधान गांव का नेतृत्व करता है।
जहां गोशाला की समस्या है, वहां प्रधान, सचिव, लेखपाल आपस में मिलकर निस्तारण कराएं। कुछ समस्याएं वन विभाग की है। डीएम ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाए, जिससे निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद भगवान श्रीराम की तपोस्थली है। यहां पर गोवंशों की मृत्यु अच्छी बात नहीं है। गोवंशों को गोशाला में ले जाएं। बैठक में जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम आदि संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें