राजापुर। संत तुलसीदास की जन्म स्थलीय में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 44 लाख रुपये की स्वीकृत दी है। जिसमें तुलसी उपवन वाटिका बनाई जाएगी। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर की है।
संत तुलसीदास की जन्म स्थली पर बड़ी संख्या में पर्यटन आते है। इसके बाद भी यह स्थान उपेक्षा का शिकार रहा है। इधर तुलसी वाटिका के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर राजापुर के स्थानीय निवासी शिव शंकर सिंह, शिवपूजन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संत तुलसीदास की जन्म स्थली में तुलसी वाटिका बनाने से यहां का विकास होगा।