फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 से बंटेगा ‘हमारी बेटी उसका कल’ का चेक

Wed, 23 Jan 2013 11:44 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर 24 से 30 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी जिलों में कैम्प लगाकर ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना की चयनित छात्राओं में अनुदान धनराशि के चेक बांटे जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विभाग की सचिव लीना जौहरी ने सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर निर्देशित कर दिया है।  जिलाधिकारियों को इन कैम्पों में जिले के प्रभारी मंत्री या मंत्री के हाथों से चेक बंटवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि प्रभारी मंत्री, मंत्री के उपलब्ध न होने की स्थिति में मण्डलायुक्त अथवा ज़िलाधिकारी द्वारा चेकों का वितरण कराएं।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि योजना के तहत बालिकाओं के मध्य इन चेकों का वितरण हर हाल में आगामी 24 से 30 जनवरी के मध्य करा दिया जाए। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें