फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बेगूसराय बरियारपुर निवासी मनोज कुमार रावत (32) एफसीआई गोदाम में मजदूर के रूप में काम करता था और पास में स्थित एक मकान में किराये पर रहता था। घर में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें