ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप गया रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अमरनाथ राम के साढू जमुनीपुर निवासी विजय राम के लड़के की शादी में शरीक होने के लिए पत्नी आशा देवी के साथ गए थे। घर पर बड़ा पुत्र मिथलेश व छोटा पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ गोलू 19 वर्ष था। इसी दौरान रविवार की देर शाम गोलू की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। अमरनाथ के दो पुत्रों में छोटा पुत्र प्रवीण उर्फ गोलू इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा दिया था। पिता को आगे पढ़ाने की ललक थी।