फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पडा़व। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव के समीप अवधूत भगवान राम हाल्ट पर बुधवार को एक युवक की ट्रेन से कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर थाने ले आई। यहां मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त जलीलपुर नई बस्ती निवासी दीनानाथ विश्वकर्मा उर्फ भोनु (32) के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव देखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और जलीलपुर चौकी ले आई। यहां शव की शिनाख्त हुई। बताया जाता है कि मृतक फर्नीचर का काम करता था। भाई-बहनों में वह पांचवे नंबर पर था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व लोकनाथ विश्वकर्मा की पुत्री किरण से हुई थी। उसका दो वर्षीय पुत्र है। युवक के मौत की सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें