चंदौली जिले के सकलडीहा स्टेशन के पास शौच के लिए जा रहे युवक की विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सकलडीहा थानाक्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के निवासी रामबली चौहान का बड़ा बेटा प्रीतम चौहान(35) बुधवार की सुबह शौच के लिए जा रहा था।
रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय युवक विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवक की पत्नी रानी देवी (30) पुत्र आयुष (10), प्रिंस (5) और आराध्य (4) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव को जीआरपी ने कब्जे में ले लिया।