फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी- डंडे: कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, एक महिला भी घायल

Mon, 15 Jul 2024 01:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के वॉर्ड संख्या तीन में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस घटना में एक महिला भी घायल हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में रविवार की रात में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष से आए लोगों ने एक युवक अमर के पेट में चाकू मार दिया। वहीं मारपीट के दौरान पास में मौजूद इंदू देवी (24) भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह, अलीनगर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


मारपीट में घायल अमर और इंदू को उपचार के लिए भोगवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है। घायल को भोगवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी अमर उर्फ जानू और काशीपुर नई बस्ती निवासी जावेद के बीच 15 दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद 13 जुलाई को कुत्ते को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार की रात काशीपुर की ताजिया जब मिट्टी लेकर जा रहे थी, उस दौरान आलू मिल चौराहे के पास पासवान बस्ती के कुछ लड़के और अमर खड़ा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अमर और जावेद में कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। घटना के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लड़के लाठी डंडे और चाकू लेकर अमर के घर पहुंचे, जहां अमर पर चाकू से हमला कर दिया। 

इस दौरान वहां मौजूद इंदू देवी भी घायल हो गईं। चाकू अमर के पेट में लगा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी होते ही सीओ  अनिरुद्ध सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय पुलिस फोर्स से साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में उसे भोगवार स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें