फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के गलत तरीके से हो सकता है लकवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सर्दी की मौसम में गलत तरीके से नहाना जानलेवा साबित हो सकता है। इससे लकवा, दिमाग की नस फटने और हार्ट अटैक भी हो सकता है। इस मौसम में नहाते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो अचानक सिर पर पानी डालने से नलिकाएं सिकुड़ने या रक्त के थक्के जमने से ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी आती है जिससे लकवा या ब्रेन हेमरेज तक हो सकता है। अस्पतालों में इस तरह के मरीज आने भी लगे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने एक रिसर्च में पाया है कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है और वे ब्लड प्रेशर व शुगर जैसे रोग के मरीज हैं, ऐसे लोगों को गलत तरीके से नहाने पर खतरा ज्यादा है। शरीर के अन्य हिस्सों के अलावा सिर पर अचानक पानी डालने से खतरा और बढ़ जाता है। इसके अलावा ठंड के मौसम में वृद्ध, बीमार व छोटे बच्चों को भी नहलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बच्चों में न्यूमोनिया का खतरा बना रहता है। बच्चों व वृद्धों को नहलाने के बाद उनके शरीर को अच्छे से पोंछकर गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। घर में भी उन्हें मोजे पहनाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें