फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आदिशिल्पी की पूजा कर लगाए जयकारे

विज्ञापन
टांडाकला के रामशाला परिसर में श्री विश्वकर्मा पूजा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को धूम-धाम से मनाई गई। रेलवे के कार्यालयों और कारखानों, आईटीआई कॉलेजों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

आदि शिल्पी की की पूजा कर भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं रेलवे के विभिन्न विभागों में सहभोज आयोजित किए गए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर लोको पायलटों की ओर से आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर रामायण का पाठ किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह प्लेटफार्म संख्या तीन पर कैरेज विभाग की ओर से मूर्ति स्थापित की गई। इसी तरह ऑटो विक्रम स्टैंड, कार पार्किंग, ई रिक्शा पार्किंग में मूर्ति स्थापित की गई।
वहीं सिग्नल, माइक्रो आफिस, कंस्ट्रक्शन आफिस, टीआरएस शेड, लोको शेड, डाउन यार्ड, डीआरवाई, पावर हाउस, पीडब्लूडी, इंजीनियरिंग, प्लांट डिपो, फ्लश बट, कैरेज एंड वैगन वर्कशाप, इलेक्ट्रिक शेड, गया कॉलोनी में भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियां स्थापित की गईं।
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज आदि ने पंडालों में पहुंच कर भगवान विश्वकर्मा के दर्शन पूजन किए।
इसी तरह गुरुद्वारा के समीप, नई बस्ती, अलीनगर सहित अन्य स्थानों पर स्थित मोटर गैराज, मोटर मैकेनिकों के साथ विभिन्न वाहन एजेंसियों पर भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
विभिन्न कल कारखानों में विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। पंडालों के समीप भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं शाम के वक्त जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसका लोगों ने खूब आनंद उठाया।


टांडाकला स्थानीय गांव में बाबा कीनाराम रामशाला प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा की पूज विधि विधान से की गई। पं. होसिला पांडेय ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कराई। इस दौरान बाबा विश्वकर्मा की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संगम विश्वकर्मा, जोगिंदर विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, दुखू विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें