फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिशक्ति माता चंद्रघंटा की हुई अराधना, गूंजे माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को माता के तीसरे स्वरूप मां आदिशक्ति चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों पर सोशल डिस्टेसिंग के बीच भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल, धूप, दीप, नवैद्य अर्पित किया और आरती उतारी। देवी मंदिरों पर सुबह से शाम तक घंट घड़ियाल बजते रहे, और माता के जयकारे की गूूंज होती रही। दुर्गा पूजा पंडालों ने भी आकार ले लिया है। यहां बिजली की लाइटों की सजावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर के नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, काली महाल, गया कॉलोनी, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार, आरपीएफ कॉलोनी, डीजल कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर स्थित दुर्गा, काली माता मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने माता का फूल, माला से शृंगार किया। धूप दीप, नवैद्य अर्पित की और कल्याण की कामना की। बाद में जयकारा लगाते हुए माता की भव्य आरती उतारी। घरों में भी स्थापित कलश में माता के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशति का पाठ किया। वहीं व्रतियों ने भी माता के गीत गाए और दुर्गा सप्तशति, दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा का पाठ किया। देवी मंदिरों में कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन करने दिया गया। वहीं दुर्गा पूजा पंडालों ने आकार ले लिया है। आयोजक की ओर से अब पंडाल के आसपास लाइटिंग की जा रही है। नगर के लाठ नंबर दो, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, मानसनगर, अमोघपुर, डीजल कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर छोटे मगर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। लाउडस्पीकरों पर देवी गीत लगातार बजाए जा रहे हैं। वहीं पुरोहितों के मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें