फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: दीवार के नीचे 10 घंटे तक दबी रही महिला, किसी को नहीं थी खबर, हटाया मलबा तो मिला शव

Sat, 07 Oct 2023 08:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के चिरईगांव गांव में एक घर की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गली से गुजर रही महिला दीवार के मलबे में दब गई। इस बात से लोग अंजान थे। करीब 10 घंटे बाद महिला की तलाश शुरू हुई तो उशका शव मलबे के नीचे मिला।
विज्ञापन
दीवार के मलबे में दबा मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के चिरईगांव गांव में गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह गली से गुजरने के दौरान दीवार के नीचे दब गई। महिला की किसी को खबर नहीं थी। जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आशंका में दीवार का मलबा हटाया तो उसमें महिला का शव मिला। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोग अफसोस कर रहे थे कि अगर सुबह पता चल गया होता तो शायद महिला की जान बच सकती थी।

विज्ञापन


कंदवा क्षेत्र के चिरईगांव गांव में शनिवार की सुबह शिवधनी प्रजापति के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान करीब नौ बजे गली से गुजर रही पड़ोसी गुरुदास निषाद की पत्नी अकाली निषाद (52) उसके नीचे दब गई। लेकिन गली में किसी के न होने से और उनको दबते नहीं देखने से लोग बेखबर रहे।

दिनभर वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने आसपास खोज की। किसी ने आशंका जाहिर की कि कहीं इसी दीवार में ही तो नहीं दबी हैं। शनिवार शाम सात बजे ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाया तो उसमें अकाली का शव देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्रों और एक पुत्री को छोड़ गई है। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें