फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: खेत में काम रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत

Wed, 06 Oct 2021 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला खेत में काम कर रही थी। लोगों ने महिला का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी जग्गु सोनकर की पत्नी पार्वती सोनकर(48) बुधवार की सुबह अपने गांव के पास कुसुंभा पहाड़ी के पास टमाटर की खेती में कार्य कर रही थी। वहीं पास में ही चंद्रप्रभा नदी गुजर रही है। नदी से निकलकर मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया। 

हमले में महिला की मौत हो गई। मृतका के शव को ग्रामीण खाट पर लिटा कर पीतमपुर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर पदयात्रा करते हुए चकिया नगर के सहदुल्लापुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। आनन-फानन कोतवाल राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार विद्याधर दुबे भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें