फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर संचालिका से झुमका व चेन छीनकर फरार हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पडा़व । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित एक ब्यूटी पार्लर में घुसी महिला स पार्लर संचालिका की बाली व चेन छीनकर भाग छीनकर फरार हो गयी। घटना के बाद महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचन दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक महिला व एक पुरुष सेमरा गांव के समीप एक ब्यूटी पार्लर के पास पहुंचे। इस दौरान पुरूष व्यूटी पार्लर के ही बाहर रूक गया वहीं महिला पार्लर के भीतर चली गई। इस दौरान महिला ने पार्लर संचालिका रेनू यादव से शादी में लहंगे, मेकअप की बात की। इस दौरान महिला ने रेनू के कान के झूमके देखकर उसी प्रकार के झूमके खरीदने की बात कही। इस दौरान महिला के झांसे में आने के बाद रेनू ने महिला को झूमका देखने को दे दिया। इस दौरान महिला झूमका देखते हुए चेन भी दिखाने की बात कही। जिस पर रेनू को शक हुआ तो उसने चेन देने के इंकार कर दिया। अभी रेनू कुछ समझ पाती तब तक महिला उसकी चेन खींचकर वहां बाहर भाग गयी। रेनू जब तक पार्लर से बाहर आती तब तक महिला अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें