नियामताबाद। क्षेत्र के अलीनगर सकलडीहा मार्ग स्थित मटकुट्टा रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक बदलने के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों को भारी परेशानियों हुई। हालांकि ट्रैक बदलने के बाद आवागमन चालू हो गया।
अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर मटकुट्टा रेलवे फाटक होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को आएदिन आवागमन में परेशानी तो होती ही है। लेकिन बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक बदलने के दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। जिससे रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबर लाइन लग गई। यह काफी व्यस्त मार्ग है। इससे सकलडीहा, चहनियां, कमालपुर, धानापुर आदि जगहि के काफी लोग आवागमन करते हैं। इस कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। आलम यह रहा कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बहुत से लोगों की ट्रेन भी छूट गई। कुछ दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक के नीचे से वाहन पर कराते रहे। वहीं स्कूली वाहनों के फंस जाने के कारण बच्चों को भी दिक्कत हुई। हालांकि करीब दो घंटे बाद ट्रैक बदलने के उपरांत फाटक खुला। तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।