फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहनियां पहुंची खाद्य विभाग की टीम, मिठाई दुकानदारों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम बृहस्पतिवार को जांच के लिए अचानक कस्बे में पहुंची। खाद्य विभाग के अधिकारियों को देखकर मिठाई के दुकानदारों में खलबली मच गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चहनियां कस्बे की कुछ दुकानों से नमूने लिये गए। अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम लगाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने चहनियां से मिठाई,दूध,छेना बर्फी के कुल 04 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया गया। वहीं अभिहित अधिकारी आरएल यादव ने बताया कि खाद्य पदार्थों के रखरखाव और कोविड काल मे सुरक्षा सम्बंधित संदेश देते हुये जागरूक भी किया गया। वहीं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जांचकर्ता टीम में अभिहित अधिकारी आरएल यादव,खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन,सच्चिदानंद राय, विनय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें