फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नवनियुक्त महिला प्रदेश सचिव का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। स्थानीय विकास क्षेत्र के महराजगंज के किसान की बेटी सुषमा यादव को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का पदभार सौंपा है। नियुक्ति के बाद पहली बार घर पहुंचने पर क्षेत्र की सपा महिला सदस्यों ने उनका स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने, उनके हित की रक्षा करने व राजनीति में उन्हें आगे बढ़ाने में लगातार जुटे हैं। कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। इस मौके पर अर्चना यादव, नीलम यादव, होशिला, रीना, मीरा, सुनीता, रीता, लक्ष्मीना देवी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें