फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से सब्जी व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के बैराठ ककरहटी गांव में मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे करेंट की चपेट में आने से सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई। वह घर में स्नान के बाद गीले कपड़े सूखाने के लिए जा रहा था। इसी बीच टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बैराठ ककरहटी गांव निवासी सुभाष सोनकर (44) सब्जी का व्यवसाय करता था। वह मंगलवार की सुबह बाजार जाने के पहले स्नान करने के बाद कपड़े सूखाने के लिए तार लोहे के तार पर डालने जा रहा था। इसके पूर्व बिजली का तार किसी तरह टूट कर लोहे के तार पर गिर गया और उसमें करेंट प्रवाहित होने लगा। जैसे ही सुभाष ने गीले कपड़े तार पर डाले वह करेंट की चपेट में आ गया और अचेत हो गया। सुभाष को अचेत देख परिवार वालों ने तार से छुड़ाया और उसे उठाकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सुभाष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुभाष घर का एकमात्र कमाउ व्यक्ति था। उसकी मौत के बाद पत्नी पिंकी, पुत्र रोहित सोनकर, दीपांशु, पुत्रियां प्रीति, रिया, सपना, सौम्या का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ व्यवसायी की मौत से चहनियां बाजार में भी व्यापारियों में शोक की लहर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें