इस पोस्ट पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विनीत सिंह ने लिखा कि ‘आप से ये उम्मीद नहीं थी विधायक जी, मैं आपको एक अच्छा और अहिंसावादी नेता मानता था, आई एम योर बिग फैन, बट यू यार क्रिमिनल मांइडेड’।
रामदयाल यादव ने लिखा कि उकसाकर चले जाइयेगा हैदराबाद, इधर सब यादव फंस जाएंगे। डॉ. रवि गोंड ने लिखा कि इसमें झंडा लगा लीजिए माननीय विधायक जी, जरूरत नहीं पड़ी तो जिंदाबाद के काम आएगा, पड़ गई तो झंडा पॉकेट में। मेला राम राठौड़ ने लिखा-‘इसलिए तो सपा नहीं आ रही’।
हरीश मिश्रा ने लिखा-‘सपा वालों की भाषा लाठी डंडे की है। इसलिए जनता आपको नकार देती है।’ कृष्णा सिंह ने लिखा कि ‘विधायक जी, आप लोग तैयारी करिए, अच्छे से एक्सपर्ट कम्प्यूटर ऑपरेटर खोज कर एजेंट बनाएं, साथ में तेज तर्रार वकील भी एजेंट बनाएं, ऐसे घटिया बयान न दें। आप मंत्री और विधायक रहे हैं। जनता ने अगर आपको वोट दिया है तो आप निश्चित जीतेंगे, अच्छा होगा इस पोस्ट को रिमूव कर दें’।
राहुल यादव ने लिखा कि विधायक जी आपने दिल जीत लिया है, हम सभी लोगों का। आप बेमिसाल उदाहरण हैं कि एक अच्छी लीडरशिप कैसे की जाती है। इस फेसबुक पोस्ट से पहले मनोज सिंह डब्लू ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला। जिसमें वो कह रहे हैं कि बूथ के साथी सतर्क और सावधान रहें। शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग मशीन की सुरक्षा पर ध्यान दें।