फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पारिवारिक कलह के चलते दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

Tue, 21 Dec 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस ने दोनों बहनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी बहन को पुलिस ने घर भेज दिया।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों ने पारिवारिक कलह से ऊबकर मंगलवार को बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने दोनों की जान बचाई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। इसमें से दो पुत्रियां की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन


आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बाकी दोनों पुत्रियां सिलाई कढ़ाई कर घर का खर्च चलाती हैं। पिता और पुत्रियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। मंगलवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों बहनों ने बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मछली मार रहे मल्लाहों की नजर पड़ गई।

मल्लाहों ने दोनों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बहनों को चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी बहन को पुलिस ने घर भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें