फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का गुल्ला टूटने से दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदासी स्थित कोलमंडी में शनिवार की सुबह सात बजे के लगभग एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया। ट्रक के सड़क के बीचोबीच खड़े हो जाने से जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद गुल्ले की मरम्मत कर ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

वर्ष का पहला दिन होने के कारण सुबह वाराणसी व अन्य स्थानों से भारी संख्या में सैलानी सुबह जिले के चकिया क्षेत्र स्थित राजदरी-देवदरी जाने को निकले थे। ट्रक का गुल्ला टूटने से लगे जाम में काफी देर तक सैलानियों के वाहन फंसे रहे। जाम के कारण अन्य वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। चंदासी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने के लिए मशक्कत करते रहे पर दोनों लेन पर वाहनों की कतार लगी रही। अंत में ट्रक की मरम्मत कर सड़क से हटाए जाने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई और जाम में फंसे वाहन एक-एक कर निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें