मोहनिया ।थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी राजू आलम अपने तीन वर्षीय बालक काजू को लेकर ट्रैक्टर से गेंहू के बोझ ढो रहा था। खेत की मेढ़ को पार करने के दौरान झटका लगने से तीन वर्षीय काजू अपने पिता राजू आलम के गोद से छिटककर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया । इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने उसे उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत का खुद को जिम्मेदार मानते हुए पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।