फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षामित्र और एक सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद के दस प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने अनुपस्थित अध्यापकों की रिपोर्ट ऑनलाइन बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज वेतन रोकने की संस्तुति की। वहीं डीबीटी एप पर बच्चों के आधार सत्यापन की धीमी प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यापकों को काफी फटकार लगाई।
विज्ञापन

बीईओ नागेंद्र सरोज शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे निरीक्षण के लिए प्राथमिक विद्यालय डुमरिया और गोलाबाद पहुंचे। वहां शिक्षामित्र निशा और बबीता देवी बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिली। इसके बाद बीईओ प्राथमिक विद्यालय अमदहां पहुंचे तो वहां भी बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापक राजेश यादव तथा शिक्षामित्र गामा भारती गायब मिले। उन्होंने संबंधित विद्यालय के हेड मास्टर से जवाब तलब किया है। औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मलेवर, देवखत, सेमरा कुसही, पढौती में सभी अध्यापक और शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। उन्होंने अध्यापकों को साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। नागेंद्र सरोज ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों और शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें