फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टा व कारतूस के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह जांच के दौरान मगरौर पुल के पास दो पिकअप वाहनों में लादकर ले जाए जा रहे 11 पशुओं को बरामद किया। इस दौरान पिकअप में सवार तीन पशु तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहें। पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने तीनों का विभिन्न धाराओं में चालान की। साथ ही फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली के पुलिसकर्मी रविवार की भोर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर दो पिकअप पर पशुओं को लादकर बिहार जाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने टीम के सहयोग से मगरौर के पास से पशु तस्करों के वाहनों को रोका। इस दौरान पिकअप में सवार तीन आरोपी तो फरार हो गए, लेकिन तीन को पकड़ने में कामयाब रही। वाहन से कुल 11 मवेशी बरामद हुए। इसमें सात गाय थी। तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस बरामद गो वंश को पशु आश्रय केंद्र भेज पिकअप को सीज की। साथ ही आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुकद्दस चंदौली बाजार का, तुफैल पुरानी चकिया का और तीसरे का नाम संशय में होने के कारण पुलिस उसकी जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें