फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रय केंद्र में भूसा, चुनी और हरे चारे की हो प्रर्याप्त व्यवस्था-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार को कठौरी स्थित निराश्रित स्थायी गोवंश आश्रय कानिरीक्षण किया। गोवंशों की बेहतर देख-रेख किए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। चिकित्सक को निर्देशित कर कहा कि नियमित भ्रमण करें। इसके अलावा पशुओं को भूसा, चुनी, चोकर व हरा चारा के पर्याप्त व्यवस्था हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की जानकारी मिले तो तत्काल उसे पशु आश्रय स्थल में लाएं। प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए बनने वाले एमडीएम के लिए प्रस्तावित गोबर्धन प्लांट गैस का भी जिलाधिकारी द्वारा जायजा लिया गया। निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। नीम के पेड़ का पौधरोपण किया। इस दौरान एसडीएम अविनाश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें