फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गमछे के फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में राहुल मौर्या (26) ने शनिवार की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले आई जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लोगों के अनुसार राहुल पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं मिलने के कारण घर पर ही रहता था। बड़े पुत्र की मौत के बाद से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव निवासी चंद्रबली के दो पुत्रों में राहुल (26) बड़ा पुत्र था। वह पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं मिलने के चलते घर पर रहता था। वहीं उसकी छोटी बहन एकता बीएससी की छात्रा है एवं सबसे छोटा भाई कक्षा 12वीं का छात्र है। परिवार वालों के अनुसार शनिवार की सुबह नहाने के बाद राहुल अपने कमरे में चला गया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। दिन में लगभग 11 बजे जब वह खाना खाने नहीं आया तो उसकी मां मधुबाला उसे बुलाने के लिए गई तो दरवाजा बंद होने के कारण उसे बाहर से आवाज दी, लेकिन उसकी ओर से कोई जबाव नहीं मिला।
कमरे के भीतर से कोई भी आवाज नहीं आने पर उन्होंने इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि राहुल छत में लगे गाटर के बीच फंसे बांस पर गमच्छे के फंदे से लटका हुआ है। इस देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। लोगों ने उसे किसी प्रकार नीचे उतारा और निजी चिकित्सक को उपचार के लिए घर पर बुलाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बड़े पुत्र की अचानक मौत के बाद माता व पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं बिना किसी कारण राहुल के फांसी लगाने की बात लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें