फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बनाने के लिए नींव खोद रहे युवक पर गिरी कच्ची दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव स्थित आवास के लिए शनिवार को नींव खोदते समय कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव निवासी आजाद बिंद (25) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी। शुक्रवार को मकान की नींव खोदते समय कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद लोग उसे उपचार के लिए गोधना स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाने लगे तब तक रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, कानूनगो जय प्रकाश सिंह, लेखपाल रामप्यारे ने मौका मुआयना कर शासन से आर्थिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें