फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा की ओर से आयोजित कलाकार सम्मान समारोह एवं प्रतियोगिता का आयोजन एक शिक्षण संस्थान में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से सांस्कृतिक बढ़ावा के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रतिभाशाली बनाने में विशेष सहयोग प्रदान होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ईस्टर्न कोलफील्ड के डॉयरेक्टर शिवतपस्या पासवान ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से संस्कृति के क्षेत्र में मनोहारी प्रतिभा संरक्षित किया जा सकेगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत, रंगोली, चित्र कला प्रतिभा के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तमाम छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किए गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा राघवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष पाठक, संदीप गुप्ता, रवि गुप्ता, मनोज जायसवाल, रामप्रकाश यादव, संजीव, जिला सहसंयोजिका शीला, पंकज सिंह, पुनीत तिवारी रहे। अध्यक्षता जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक दिव्या जायसवाल ने और संचालन मोहन मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें