फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में घायल चौकीदार की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत अमिलाई गांव में 31 मई को तिलकोत्सव में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई मारपीट में घायल गांव निवासी चौकीदार कन्हैया पासवान (60 वर्ष) की शुक्रवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसी घटना में 70 वर्षीय राधिक देवी की पहले की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में 31 मई को सुभाष पासवान के पुत्र योगेश पासवान का तिलक था। घर के लोगों ने मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा किया था। मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गई। मनबढ़ युवकों ने आधा दर्जन लोगों को लाठी, डंडे और रॉड से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान ही बीच-बचाव कर रही सुभाष पासवान की मां 70 वर्षीय राधिका देवी की चोट लगने से मौत हो गई। गांव निवासी बलुआ थाने के चौकीदार कन्हैया पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शुक्रवार को कन्हैया ने भी दम तोड़ दिया। बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें