फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पात का पर्याय बन चुके लंगूर के वनकर्मियों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र में उत्पात का पर्याय बन चुके लंगूर को वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। प्रधान सुदामा जायसवाल ने बताया कि लंगूर आये दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दे रहा था। यहां तक कि बाजार से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काट लेता था।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लंगूर ने पिछले दिनों अटौली निवासी जगदीश मौर्या को झपटा मारकर घायल कर दिया। वहीं सलमान के भी कपड़े फाड़ कर उन्हें घायल कर दिया था। बाद में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ,ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल ,व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता वन विभाग के अधिकारियों लंगूर के उत्पात के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पहुंची टीम ने एक पिंजड़ा काशी ग्रामीण बैंक के पास लगा दिया। इस दौरान वनकर्मियों ने पिंजड़े में केला रख दिया। केला खाने के लिए लंगूर जैसे ही घुसा वैसे ही वनकर्मियों ने पिंजड़ेे मुंह बंद कर दिया। लंगूर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वनकर्मी लंगूर को अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें