फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदस्थापना की मांग के समर्थन में डीआरएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में रेलवे गुड्स गार्ड का प्रशिक्षण ले चुके कर्मचारियों को नई नियुक्ति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर प्रशिक्षण प्राप्त रेलकर्मियों ने बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नियुक्ति करने में आनाकानी की जा रही है। नियुक्ति न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

इसके पहले प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2017 में रेलवे बोर्ड के पत्र के बाद विभाग की ओर से एलडीसी कोटा के तहत ग़ुड्स गार्ड में पदोन्नति के लिए एक मई 2018 को आवेदन लिया गया था। इसकी लिखित परीक्षा दो सितंबर 2019 को हुआ। इसका परिणाम 29 नवंबर 2019 को घोषित हुआ। इसमें विभाग के 205 कर्मचारियों का चयन गार्ड के रूप में हुआ। इसके बाद सफल कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद फिर से हमें पहले वाले स्थान पर काम करने के लिए भेज दिया गया। गार्ड में पोस्टिंग की मांग करने पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कर्मचारियों को टीएनसी और सीसी का एग्जाम भी नहीं देने दिया गया। इससे हमारे सामने आर्थिक संकट की स्थिति आ गई है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सीनियर डीओएम गुड्स मोहम्मद इकबाल ने समझाया कि कोरोना की वजह से नियुक्ति में देर हुई है। जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। बाद में डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने भी प्रतिनिधि मंडल को यही आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें