फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: प्रेम प्रसंग में छात्रा ने किया हंगामा, कोचिंग संचालक के भाई को चप्पल से पीटा

Fri, 09 Feb 2024 09:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली में एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को एक युवती ने डायरेक्टर के भाई को चप्पल से पीट दिया। उसने डायरेक्टर पर प्रेम संबंधों का आरोप लगाकर हंगामा किया। घंटों मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की एक कोचिंग में शुक्रवार को एक युवती ने खूब हंगामा मचाया। बाद में काफी मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान कोचिंग क्लासेज के बाहर काफी भीड़ जुटी रही और छात्रों में इस हंगामे को लेकर नगर में काफी चर्चा रही। 

विज्ञापन


नगर स्थित एक कोचिंग क्लासेज में शुक्रवार की शाम एक युवती कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर से मिलने पहुंची। जहां भरी क्लास के बीच कई दिनों से नंबर ब्लाक करने की शिकायत की। इस दौरान डायरेक्टर के भाई ने युवती को बाहर जाने के लिए कहा लेकिन युवती बिना उत्तर बाहर जाने को तैयार नहीं हुई।

इस बीच डायरेक्टर के भाई ने युवती को गाली देते हुए बाहर जाने को कहा। गाली सुनते ही युवती आग बबूला हो गई और डायरेक्टर द्वारा किए गए प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर क्लास में हड़कंप मच गया। छात्राएं क्लास छोड़कर घर चली गईं।
विज्ञापन


डायरेक्टर ने कुछ करीबियों को छोड़कर सभी छात्रों को गेट के बाहर कर दिया और घंटों मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। इस बीच डायरेक्टर और प्रेमिका के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने की भी सूचना काफी जोरों पर रही। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि हंगामे की जानकारी हुई है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें