फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओडीएफ प्लस की खराब प्रगति पर दो सहायक विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ओडीएफ प्लस के माॅडल गांवों की खराब प्रगति पर नौगढ़ विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम चंद और नियामताबाद के मनोज सिंह को निलंबित करने लिए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) निर्देशित किया है। इसके अलावा डीएम ने डीपीआरओ को सकलडीहा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत बजरंगी पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को कलेक्टेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी एवं गोआश्रय स्थलों व गोवंश समिति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने की ओर पेश की गई विकास की गति निराशाजनक होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा। गोशालाओं में पशुओं के जरूरत की चीजे उपलब्ध कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अगर कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ कर गोआश्रय स्थलों में पहुंचाने और गोआश्रय के निर्माण की गति धीमी होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी को संयुक्त रूप से सप्ताह में दो दिन अपने क्षेत्र की गौशालाओं का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्था कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें