पीडीडीयू नगर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर से बंगलुरू के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सहरसा से अमृतसर और दरभंगा से अमृतसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 03253 दानापुर-बेंगलूरु-एक्सप्रेस स्पेशल सात जुलाई की शाम 18.10 बजे दानापुर से खुलकर पीडीडीयू, प्रयागराज छिवकी, कटनी, सतना, जबलपुर, नागपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, पेरंबूर, काटपाडी, जोलेरपेट्टै एवं कृष्णराजपुरम स्टेशनों रुकते हुए नौ जुलाई की शाम 18.20 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03254 10 जुलाई की सुबह 07.50 बजे बेंगलुरू से खुुलेगी और 12 जुुुलाई की सुबह आठ बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल छह जुलाई की सुबह 08.45 बजे सहरसा से खुलेगी और सात जुलाई की शाम पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 08 जुलाई की सुबह 06.35 बजे अमृतसर से खुलकर 09 जुलाई की शाम 15.25 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, लखमिनिया, बेगुसराय, बरौनी, बछवारा, विद्यापतिधाम, मोहिउद्दीननगर, शाहपुर पटोरी, मेहनार रोड, देसरी, अक्षयवटराय नगर, हाजीपुर, सोनपुर, दीघवारा, छपरा, एकमा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरियासदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैकलगंज, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सिहोरा, नजिबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढडारीकलां, लुधियाना, फिल्लौर, फगवारा, जलंधर सिटी एवं व्यास स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल छह की शाम 17.20 खुलकर 08 की रात में 01.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आठ जुलाई की शाम सवा सात बजे अमृतसर से खुलकर 10 जुुलाई की भोर में 2.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर, कर्पुरीग्राम, ढोली, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, महेसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जं., सीतापुर सिटी, मैकलगंज, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजिबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुना नगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढडारी कलां, लुधियाना, फिल्लौर, फगवारा, जलंधर सिटी एवं व्यास स्टेशनों पर रुकेगी ।