फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कन्हैया को बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में पुलिस के दबिश डालने के दौरान कन्हैया यादव की बड़ी बेटी निशा यादव की मौत हो गई थी। उसके पिता कन्हैया यादव को सांत्वना देने के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी के जमानिया विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कन्हैया से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

कन्हैया यादव ने आरोपी एसएचओ सहित अन्य पुलिस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कराकर सजा दिलाने की बात कही। वहीं विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मृतका के हत्यारो को सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए समाजवादी पार्टी आरोपियों को सजा मिलने तक कन्हैया के साथ खङी रहेगी। कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा लगाते हैं वहीं उनकी पुलिस बेटियो को मारपीट मौत के घाट उतार रही है। बताया कि आगामी नौ मई को पूर्व मुख्य मंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने के बाद जो दिशा निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। वहीं सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि यह लङाई तब तक लड़ी जाएगी जब तक आरोपी पुलिस कर्मीयो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल नहीं भेजा जाता। उन्होंनेहत्याकांड की जांच पुलिस की जगह सीबीआई से कराने की मांग की।
सैयदराजा। निशा की मौत के बाद कन्हैया यादव के मकान के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या मे पुलिस फोर्स जमी हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लग रहा है जैसे क्षेत्र पुलिस की छावनी हो। वहीं कन्हैया यादव के घर पर शनिवार को सपा नेता मनोज कुमार सिंह काका, राम दुलारे यादव प्रधान, उमेश यादव, चकरू यादव, रमेश यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रशांत यादव, संतोष यादव, जगमेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव प्रधान, अवधेश यादव, धीरेंद्र यादव, रामजनम यादव, मुकेश यादव, दया यादव, बुल्लू प्रधान, संतोष कुशवाहा, अनिल यादव, प्रमोद यादव, इमरान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें