फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे आवास पूरे करने के लिए 23 लाभार्थियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों द्वारा आवास पूर्ण नहीं कराया जाता है तो एक सप्ताह के बाद लाभार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी। बीडीओं की इस चेतावनी के बाद बरहनी विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित 23 पात्र लाभार्थियों पर मुकदमा और रिकवरी की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विकास खंड में 2021-22 में कुल 263 लाभार्थियों के चयन के बाद प्रधानमंत्री आवास के लिए संबंधित खाते में धनराशि आवंटित हुई थी। 240 लाभार्थियों द्वारा आवास का कार्य समय से पूर्ण कर लिया गया है जबकि 23 लाभार्थियों द्वारा आवंटित धन राशि बैंक खाता में उपलब्ध होने के बावजूद आवास का कार्य पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी बरहनी राहुल सागर ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद लाभार्थियों को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी लाभार्थियों ने यदि एक सप्ताह के भीतर आवास पूर्ण नहीं कराया तो उनके खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही आवंटित धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें