इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम पुलिस ने वीडियो के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं की धड़ पकड़ शुरू की।
पुलिस ने जिला महासचिव नफीस अहमद को पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय के पास पकड़ लिया था लेकिन खुद को पुलिस की पकड़ छुड़ाते हुए वे सपा कार्यालय में भाग गये। इसके बाद पुलिस कार्यालय में घुस गई। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व सांसद रामकिशुन ने बिना इजाजत कार्यालय में घुसने पर एतराज जताया।
इस पर पुलिस बैरंग लौट गई। उधर, मौका देखकर नफीस वहां से निकल गए। इस घटना को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन ने बताया कि किसी भी पार्टी कार्यालय में पुलिस का घुस जाना अलोकतांत्रिक है। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव व एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।