कस्बा स्थित एक पटाखे की दुकान पर बिना लाइसेंस के पटाखे बेचे जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सकलडीहा अजय मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारी। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। एसडीएम बरामद पटाखे को कब्जे में कर लिया। पुलिस पटाखे थाने लाकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
स्थानीय बाजार मे रंजीत सेठ की पटाखे की दुकान है। छह माह पूर्व उनकी मत्यु होने के बाद उनकी पत्नी संजू देवी दुकान पर बैठी थी। दुकान का लाइसेंस समाप्त होने की जानकारी पर एसडीएम सकलडीहा ने पुलिस फोर्स के साथ दुकान पर छापा मारी की। छापे के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकान व घर के अंदर रखे पटाखों को बाहर निकाला और मैजिक पर लादकर थाने ले गई। इस संबंध मे एसडीएम सकलडीहा अजय मिश्रा ने कहा कि दुकान पर पटाखों को बेचने के लिए मिले लाइसेंस की अवधि 31 मार्च को ही समाप्त हो गई है। इसके बाद भी दुकान पर पटाखा बेचा जा रहा था। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।