इलिया। स्थानीय थाना के तियरी गांव के पेट्रोल पंप के समीप मैजिक के धक्के से स्कूटी सवार वीरेंद्र प्रताप सिंह (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हाल में उन्हें निजी साधन से इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। इस बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के डडिया गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर में स्कूटी से साढ़े 12 बजे चकिया से इलिया आ रहे थे। जैसे ही वह तियरी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित मैजिक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी साधन से इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आ रहे थे कि अस्पताल पहुंचने की पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। तब तक चकिया तथा इलिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई।