फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदराजा विधायक ने सड़क का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के बरहनी ब्लॉक स्थित कम्हरिया गांव में इंटरलाकिंग पद्धति से बनी सड़क का उद्घाटन किया। गांव में चार लाख 84 हजार की लागत से 150 मीटर सड़क बनाई गई है। सड़क का उद्घाटन किए जाने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग से बनी सड़क का उद्घाटन करने के बाद विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में गांव का कायाकल्प होगा। गांव में शौचालय व आवास की सुविधा शीघ्र पूरी की जाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीबों के लिए राशन योजना चलाई जा रही है। इसके तहत सभी राशनकार्ड धारकों को माह में दो बार गेहूं, चावल, रिफाइंड व चना दिया जा रहा है। इस मौके पर दीपू सिंह, मृत्युंजय सिंह, इंदल सिंह बाबा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें