फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर बना दिया रास्ता, जलनिकासी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के सकलडीहा कस्बा का मुख्य नाला पाटकर कच्चा मार्ग बना दिए जाने से जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है। जलनिकासी न होने से इंटर कॉलेज जाने वाला मार्ग और खेल मैदान पिछले दो माह से जलमग्न है। समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ रम्या आर ने अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भू माफिया जगह-जगह तालाब और पोखरी पाटकर प्लाटिंग कर रहे हैं। वे नाला और बाहा पाटने के बाद कच्चा मार्ग दिखाकर तालाबों और पोखरी की भूमि का सौदा कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें तहसील प्रशासन का सहयोग होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। नाले पर अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण जल निकासी की समस्या गहरा गई है। पिछले दो माह से सकलडीहा इंटर कॉलेज जाने वाला मार्ग और खेल का मैदान बरसात के पानी से भरा पड़ा है।
इससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इसके बाद भी तहसील के राजस्व कर्मी भू माफियाओं पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बीडीओ से जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण कर लिया गया है। शीघ्र ही जेसीबी लगाकर नाले पर किया गया अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें