नियामताबाद। स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत जिले के 94 वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। लगातार नोटिस देने के बाद भी इन वाहनों को स्कूल प्रशासन की ओर से मानक के अनुरूप सही नहीं कराया गया था। जिसपर एआरटीओ की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
संभागीय निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि निर्धारित मानक पूरे करने वाले वाहनों का प्रयोग ही स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूल वाहन जिनका प्रयोग छात्र छात्राओं के आवागमन के लिए किया जाता है।उनकी जांच निर्धारित मानकों के अनुसार कराना जरूरी है। परिवहन विभाग में स्कूलों के नाम कुल 813 वाहनों का पंजीकरण है। इनमें से 565 वाहनों की फिटनेस वैध है। यह वाहन मानक अनुरूप हैं। 94 स्कूली वाहनोंका पंजीकरण निलंबित किया गया है। जबकि 154 स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस भेजी जा रही है। ये सभी वाहन संचालक बीते दो वर्षों से फिटनेस नहींकरा रहे थे। इनकी फिटनेस समाप्त है। इसके कारण इनका स्कूल वाहन के रूप मेंपंजीयन चिन्ह निलम्बित किया गया है। वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर इसकीसूचना दे दी गई है। बताया कि अगर यह वाहन स्कूल वाहन के रूप में प्रयोग किए गए तोस्कूल संचालक व वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।