फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईआरसीटीसी लाइसेंस के बना रहा था रेलवे का टिकट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल लगातार गलत ढंग से टिकट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को डीडीयू पोस्ट और सीआईबी टीम ने जंसो की मड़ई गांव में जनसेवा केंद्र की आड़ में निजी आईडी पर रेलवे का टिकट बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 28 पुराना और दो नया टिकट बरामद हुआ। आरपीएफ सीएससी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी सीएससी संचालकों को रेलवे टिकट बनाने के लिए लाइसेंस देती है। लाइसेंस धारक निर्धारित कमिशन पर यात्रियों को रेलवे टिकट बनाते हैं। वहीं दूसरा आईआरसीटीसी पर निजी आईडी बनाकर अपने लिए रेलवे का टिकट लिया जा सकता है। इसमें शर्त होती है कि एक माह में निर्धारित टिकट ही लिया जा सकता है। आरपीएफ को सूचना मिली कि जंसो की मड़ई गांव स्थित सीएससी (जनसेवा केंद्र) पर निजी आईडी पर दूसरोंका रेलवे का टिकट बनाया जा रहा है। इस सूचना के बाद निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में दोपहर बाद एसआई अश्वनी कुमार, प्रधान आरक्षी योगेन्द्र सिंह, अच्छे लाल, सीआईबी के आरक्षी दुर्गेश आनंद की टीम सीएससी पर पहुंची। जांच में संचालक बलवंत कुमार के आईआरसीटीसी के निजी आईडी पर 28 पुराना और दो आगे के दिनों में यात्रा का रेल टिकट निकाला गया था। सभी टिकटों का मूल्य 26000 रुपये थे। उसने बताया कि वह टिकट यात्रियों का अधिक कीमत पर बेचता है। आरपीएफ ने केंद्र से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक स्मार्ट फोन जब्त किया और बलवंत को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें