पं. दीनदयाल उपाध्याय- पटना रेल मार्ग पर बहोरा चंदेल हाल्ट के समीप डाउन रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई होगी। महिला के शव के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई। महिला लाल रंग के छींटदार साड़ी और पीले रंग की ब्लाउज पहने थी।