फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन लघुडाल ने किया पंप कैनालों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित दो पंप कैनालों की क्षमता वृद्धि व जीर्णोद्धार की मांग पर बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता लघु डाल ने विभागीय कर्मियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही कार्य कराए जाने का किसानों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकास खंड बरहनी के सेक्टर नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य सीमा सिंह ने पिछले दिनों सांसद चंदौली व भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित ढाई क्यूसेक क्षमता वाले करौती लिफ्ट कैनाल की क्षमता वृद्धि व ककरैत में स्थित लिफ्ट कैनाल का जीर्णोद्धार किए जाने की मांग की गई थी। सांसद और विधायक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता लघु डाल बृजेश कुमार जूनियर इंजीनियर अनिल वर्मा व अंजनी कुमार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा के साथ दोनों पंप कैनाल पर पहुंचे। यहां निरीक्षण कर जल्द ही मांग के अनुरूप कार्य किए जाने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा ने कहा कि किसानों को सिंचाई की समस्या थी। अब जल्द ही पंप कैनाल पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान अजय पांडेय, रमाशंकर जायसवाल, शंकर सिंह, रामजी पांडेय, मुन्ना, रामलाल चौधरी, केदार कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें