फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट कैनाल का संचालन न होने से नाराज किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में कर्मनाशा नदी में स्थापित लिफ्ट कैनाल का संचालन ठप होने से नाराज किसानों ने मंगलवार की शाम लिफ्ट कैनाल के पास नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर लिफ्ट कैनाल नहीं चलाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अरंगी गांव में किसानों की सुविधा के लिए कर्मनाशा नदी में लिफ्ट कैनाल की स्थापना कराई गई है। इससे किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। किसानों का आरोप है कि धान की नर्सरी डालने का समय बीतता जा रहा है और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक लिफ्ट कैनाल चालू नहीं हो सका है। इससे नर्सरी पिछड़ती जा रही है। किसानों ने कहा कि अगर लिफ्ट कैनाल को दो दिन में शुरू नहीं कराया गया तो वे लिफ्ट कैनाल पर धरना शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बबलू पांडेय, लल्लू सिंह, रजत सिंह, दीपू सिंह, अश्विनी विश्वकर्मा, शिवम पांडेय, बदलू बिंद, सुक्खू बिंद, अपरबल विश्वकर्मा, मोनू सिंह, संतोष पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें